जमुई: मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में डीडीसी, एसडीएम, एसडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।