चौरीचौरा: मोतीराम अड्डा बाजार से बाइक चोरी
झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में बुधवार शाम को होसिला निषाद की दुपहिया वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। घटना उस समय हुई जब मोतीराम में साप्ताहिक बुधवार का बाजार लगा हुआ था और काफी भीड़-भाड़ थी। परिजनों के अनुसार, वाहन को खड़ा कर के समान खरीदने लगा l, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौटने पर वहां गाड़ी नहीं मिला।घटना की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।