चूरू: अफीम तस्करी के मामले में 8 महीने से फरार आरोपी को अग्रसेन नगर फाटक के पास से किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 24, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले में 8 महीने से फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सदर पुलिस ने आरोपी को चूरू शहर के अग्रसेन नगर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना अधिकारी बलवंत सिंह ने गुरुवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि जिले के साहवा थाने में 8 महीने पहले दर्ज हुए अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।