चूरू: सातड़ा कॉलोनी के दो भाइयों ने दोस्त की थार जीप की हड़पने का किया आरोप, कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Apr 24, 2025 चूरू शहर के सातड़ा कॉलोनी निवासी दो भाइयों ने अपने ही दोस्त की थार गाड़ी हड़प ली। इस संबंध में कोतवाली थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल ने गुरुवार शाम 5:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या 16 नई सड़क निवासी मनोज गढ़वाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है।