चूरू: गायत्री नगर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Apr 24, 2025 चूरू शहर के गायत्री नगर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने यहां से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने दोपहर 3 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी।