चूरू: जिला खेल स्टेडियम में 54वीं संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र ले रहे भाग
Churu, Churu | Apr 24, 2025 चूरू के जिला खेल स्टेडियम में गुरुवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की 54 वी सम्भाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के स्टूडेंट भाग ले रहे हैं। प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ध्वजा रोहण कर औपचारिक शुरुवात की।