गुना नगर: 45 साल की कानूनी लड़ाई के बाद मिला भूमि पर कब्जा, पुरानी छावनी में कोर्ट के आदेश पर हुई बेदखली
गुना पुरानी छावनी में डिक्रीधारी रामकिशन जाटव पुत्र कुशलाल जाटव को 1982 से 45 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अपनी भूमि पर कब्जा मिला है। 21 मई को अधिवक्ता निलेश सक्सेना राकेश जाटव ने बताया, 1543 वर्ग फीट भूखंड पर जब्बार खा जहीर खा का अवैध कब्जा न्यायालय के आदेश पर हटाया गया। इस दौरान जिला नाजीर टीम और पुलिस भी तैनात रही।