पंचकूला: मोरनी में एक व्यक्ति की जलने से मौत, सेक्टर 6 के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मोरनी के गांव थंडोली में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और क्राइम सीन की टीम मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। मिली जानकारी के अनुसार थंडोली में वेद प्रकाश (72) गांव के पास ही मंदिर बनाकर काफी समय से अकेला रहता था। घर में आग लगने से वेद प्रकाश बुरी तरह जल गया था और मौके पर ही उसकी मौत होना बताया गया है।