पंचकूला: जननायक जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पंचकूला ने ज़िले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा किया: JJP नेता केसी भारद्वाज
जननायक जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पंचकुला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के.सी भारद्वाज के नेतृत्व में पिछले एक माह से पार्टी का सदस्यता अभियान पंचकूला, बरवाला ,रायपुररानी, मोरनी व कालका,पिंजौर में चलाया गया। पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पंचकूला को जो नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था वह आम जनता के सहयोग से पूर्ण कर लिया गया है ।