कोंडागांव: ब्लॉक कॉलोनी स्कूल के जर्जर भवन का मलबा डेढ़ महीने से नहीं हटाया गया, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडराया
कोण्डागांव नगर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित शासकीय स्कूल के जर्जर भवन को शासन के निर्देश पर 30 अप्रैल को डिस्मेंटल कर दिया गया था। भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पालक वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे, जिसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भवन को तोड़ दिया गया। हालांकि नया शिक्षण सत्र 16 जून से शुरू होने के बावजूद अब तक भवन का मलबा परिसर से नहीं हटाया गया है।