शाजापुर: जनसुनवाई में 85 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की जनसुनवाई
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 85 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता पाटकर ने भी जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया।