शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर ने मलखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मलखंब खिलाड़ियों ने देश भर में मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है और अब उन्हें उनके इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।इन खिलाड़ियों ने पूरे देश में सबसे अधिक स्वर्ण पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश को तृतीय स्थान दिलाया है।