शाजापुर: शाजापुर नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने पर किया प्रदर्शन
शाजापुर नगर पालिका में मंगलवार दोपहर 3: बजे सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर पालिका में कुल 200 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से 58 कर्मचारी स्थायी हैं।सफाई कर्मी विमल कल्याणी ने बताया कि हर महीने वेतन में देरी की जाती है। इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार भी अभी तक वेतन नहीं मिला है।