शाजापुर: बेरछा रोड पर अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों ने पार्षद के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की स्थायी भूमि देने की मांग
शाजापुर बेरछा रोड पर अस्थाई रूप से रहने वाले लोगों ने पार्षद के साथ मंगलवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्थाई भूमि देने की मांग की। पार्षद ने बताया कि ये लोग कई वर्षों से अस्थाई तौर पर यहां रह रहे हैं और अब उन्हें स्थाई भूमि देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में इस मामले को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई है।