भोरे: जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू
जनगणना के कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय मध्य विद्यालय भोरे में तीसरे और अंतिम बैच के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार से प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के उन कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया जिन्हें धरातल पर जाकर डेटा संकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।