विदिशा नगर: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह आल्हा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने विदिशा पहुंचे
मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एपी सिंह सोमवार दोपहर 1 बजे विदिशा पहुंचे, जहां वे यादव समाज द्वारा आयोजित आल्हा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले सर्किट हाउस में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि सामाजिक कार्यक्रमों के साथ प्रशासनिक मुद्दों को लेकर चर्चा की ।