आरोन: गल्ला मंडी आरोन में जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार, पुलिस ने ₹6,300 नगद ज़ब्त किए
Aron, Guna | May 15, 2026 आरोन थाना पुलिस ने नगर की गल्ला मंडी परिसर में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। 15 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 14 मई को सूचना पर विकास अहिरवार, गोलू गोस्वामी, अविनाश वाल्मीकि, संजय सप्रे, अजय बाल्मीकि को गिरफ्तार किया। मौके से ₹6,300 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर पांचों लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की गई है।