मोहनपुर: बाबा मंदिर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने को लेकर जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद
गाजियाबाद से पकड़ाये पाकिस्तानी जासूस पर बाबा मंदिर की रेकी करने की खुलासे तथा मंदिर के दान पात्र से पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं। जिसके आलोक में तीर्थ पुरोहितों के सहायक गुमास्ता, फूल माला अगरबत्ती बेचने वाले दुकानदार ,फोटोग्राफरों ने बाबा मंदिर थाना में अपना पहचान पत्र शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक जमा कर दिया है।