झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। रविवार को वे मेदिनीनगर, पलामू पहुंचे थे, जहां से उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी।