बूंदी: दीपावली के अवसर पर ऐतिहासिक गज लक्ष्मी मंदिर में आयोजित महा आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
Bundi, Bundi | Nov 1, 2024 दीपावली महोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर के बालचंद पाड़ा स्थित नवलसागर झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक गज लक्ष्मी माता की भव्य 108 दीपको से महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन से जुडे संजय पुरी ने बताया कि गज लक्ष्मी माता की दीपावली हर वर्ष महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमे महाआरती से पूर्व भजन सन्धया का भी आयोजन किया गया था।