बूंदी: जिला पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं, आमजन से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
Bundi, Bundi | Oct 31, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने दीपावली त्यौहार के मध्य नजर आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पांच दिवसीय दीपावली पर्व के मध्य नजर जिले में चप्पपे-चप्पपे पर नजर रखी जाएगी।इसके लिए पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है वही असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।