बूंदी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
Bundi, Bundi | Nov 1, 2024 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने पांच दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर जिले वासियों को शुभकामना देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है उन्होंने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से लोग दीपावली मना सके इसके लिए चप्पपे-चप्पपे पर पुलिस के अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मनाने की अपील की है।