हुज़ूर: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डोर कैमरे वाली पहली सरकारी इमारत का किया लोकार्पण
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2025 मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में डोर कैमरे वाली पहली सरकारी बिल्डिंग का लोकार्पण किया। उन्होंने बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की तारीफ भी की। बिल्डिंग स्मार्ट सिटी ने 116.26 करोड़ रुपए की लागत से बनाई है, जो टीटी नगर में होटल पलाश के ठीक सामने हैं। सीएम ने कैम्पस का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।