टिब्बी: प्रतिबंधित 'न्यूरो-300' कैप्सूल्स के साथ तस्कर को टिब्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
टिब्बी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सलेमगढ़ से दलीप कुमार उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। एएसआई देवीलाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी से 200 प्रतिबंधित प्रेगाबलिन कैप्सूल्स (न्यूरो-300) बरामद किए। जिला कलेक्टर ने जिले में 75 मिलीग्राम से अधिक के इन कैप्सूल्स की बिक्री पर रोक लगा रखी है।