मोकामा: मोकामा के मरांची दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार लीटर छोबा नष्ट किया
Mokameh, Patna | Jul 26, 2026 शराबबंदी कानून के तहत मोकामा के मरांची थाना पुलिस ने रविवार को गंगा के कसहा दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार को लगभग 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया। करीब 2 हजार लीटर छोबा बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।