दीपका: कोरबा के दीपका में करोड़ों की स्ट्रीट लाइट योजना पहली बारिश में धराशायी, भ्रष्टाचार का पोल खुला
Dipka, Korba | May 25, 2026 कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका क्षेत्र से जनता के पैसों की बर्बादी की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए स्ट्रीट लाइट पोल पहली ही बारिश में झुक गए। आरोप है कि काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया। स्थानीय पार्षद कमलेश जायसवाल ने