सकरा: सकरा थाना क्षेत्र के मच्छही गांव के युवक की पुणे में हत्या.
सकरा थाना क्षेत्र के मच्छही निवासी भोला सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार की पुणे में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। बुधवार रात्रि परिजनों को इसकी सूचना मिली। प्रवीण पुणे में अपने एक पार्टनर के साथ मिलकर नर्सरी का व्यवसाय करता था। साथ में वह एक कंपनी के मेंटनेंस का काम भी देखता था । परिजन पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।