नवाबगंज: जहांगीराबाद क्षेत्र से पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शनिवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महबूब आलम पुत्र जमाल वारिस निवासी ग्राम जमाल कमाल तकिया थाना देवा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया गया।