गरौठा: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा: गुरसरांय में 15 वाहनों के चालान, ₹35 हजार जुर्माना वसूला
गुरसरांय के गरौठा चौराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वाले 15 वाहनों के चालान किए। अभियान के दौरान करीब 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।