गुना नगर: हड्डीमील में होटल पर खाना खाने जा रहे तीन दोस्तों पर अचानक हमला, एक की हालत गंभीर
गुना। शहर के कैंट थाना अंतर्गत हड्डीमील इलाके में रविवार 26 जुलाई रात करीब 11 बजे होटल पर खाना खाने जा रहे। करीब 20 से अधिक लोगों ने तीन दोस्तों पर हमला बोला हैं। हमले में मासूम खान के सिर, नाक में गंभीर चोट आई है,जबकि अरबाज भी घायल हुआ है। सत्तू सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।