पूरनपुर: भाकपा माले का ब्लॉक सम्मेलन संपन्न, कामरेड देवीदयाल फिर से बने ब्लॉक सचिव
पूरनपुर में भाकपा माले का ब्लॉक सम्मेलन पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सचिव देवाशीष राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए। जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि सरकारी जमीनों पर बसे लोगों के खिलाफ चल रही बुलडोजर कार्रवाई तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी संघर्ष करेग