झींकपानी: झींकपानी के चोया गाँव में गरीब दलित का घर टूटा, बेघर हुए; अनाज व अन्य सामग्री दबने से भुखमरी के कगार पर
पिछले दिनों लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया पालतू जानवर भी भूखे रहने को मजबूर थे कई कच्चे मकानों के घर के अंदर पानी घुसने की खबर है परन्तु चोया गाँव के दलित महिला रीना देवी पति साजन मछुआ का घर बरसात मे गिर जाने से हर तरह से बेसहारा हो गई एक ओर बेघर तो घर मे रखे अनाज एवं घरेलु उपयोग के बर्तन कपडे दब जाने से भुखमरी के कगार मे आ गई है