कामां: जुरहरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर ठग गिरफ्तार, 4 मोबाइल व 7 फर्जी सिम बरामद
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से संपर्क कर उन्हें सस्ते दामों में सोने की ईंट दिलाने का झांसा देते थे। शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।