श्रीगंगानगर के मुकलावा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।