गोरखपुर के थाना तिवारीपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद किया है। पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आया कि दोस्तों के साथ खाना खाते समय पुराने पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।