गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट मामले में 3 साल से फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ा है। 9 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2023 में आरोपी दीपक जाटव निवासी भूल्लनपुरा गुना पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 8 मई को सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।