पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लगातार पुल गिरने के मामले पर कहा- हो सकता है राजनीतिक षड्यंत्र
भागलपुर में एक बार फिर से पुल गिरने की घटना को लेकर बिहार की किरकिरी हुई है।मामले को लेकर जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कहां कमी रह गई जिसकी वजह से पुल टूट रहे हैं।मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जरूर पुल की बनावट में कमी होगी,इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर कार्यवाई भी होनी चाहिए