पटना ग्रामीण: पटना विमेंस कॉलेज के बाहर कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर छात्राओं ने की महिलाओं की सुरक्षा की मांग
कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर पूरे देश भर में लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने पटना विमेंस कॉलेज के बाहर हाथों में पोस्टर लेकर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान पोस्टर्स पर यह भी लिखा हुआ था कि आजादी तो हमें मिली है लेकिन वह आधी है।