पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा,डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा उल्टा-पुल्टा बोलते रहते हैं
बिहार में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मामले को लेकर जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करानी चाहिए। वहीं मौके पर लालू प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि विजय कुमार सिन्हा उल्टा-पुल्टा बोलते रहते हैं।