टापरी: टापरी में आयोजित समर फेस्टिवल के दौरान बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों से प्रशासन को आर्थिक लाभ हुआ
Tapri, Kinnaur | Jun 3, 2025 किन्नौर ज़िला के टापरी में आयोजित ब्लॉक लेबल समर फेस्टिवल मेले में मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास बाहरी राज्यों से व्यापारी पहुँचे है। यह व्यापारी मेले में विभिन्न प्रकार के दुकान लगा रहे है। जिसको लेकर प्रशासन ने इन व्यापारियों को जगह भी आबंटित किया है। व्यापारियों के मेले में दुकान लगाने से प्रशासन व स्थानीय कमेटी को भी आर्थिक रूप से मजबूती मिली है।