टापरी: किन्नौर के टापरी के आसपास सतलून नदी का जलस्तर बढ़ा, लोग नदी के करीब जाने से करें परहेज: DDMA
Tapri, Kinnaur | May 30, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के टापरी समीप हल्की बारिश के बाद शुक्रवार सुबह 10:30 मिनट के आसपास सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा है। ऐसे में नदी उफान पर है। जिसके मद्देनजर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने समान्य अलर्ट जारी कर स्थानीय लोगो समेत पर्यटकों को नदी के करीब न जाने का आग्रह किया है। ताकि नदी के बहाव में बहने से किसी के जान की हानि न हो।