घाघरा: चूमनू मोड़ के पास मोटरसाइकिल से गिरने से दो युवक घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 25, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चूमनू मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में तारागुटू निवासी सुजीत उरांव बेल्हाटोली निवासी रोहित उरांव के नाम शामिल है। दोनों घायलों को ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को गुमला रेफर कर दिया।