घाघरा: टानाखुटी गांव के पास मोड़ पर साइकिल से गिरने से तीन किशोर घायल, एक को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Dec 25, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के टानाखूटी गांव स्थित मोड़ के समीप साइकिल से गिरकर तीन किशोर घायल हो गए। घायलों में बड़काडीह निवासी आकाश उरांव,अनीश उरांव,जतरा उरांव के नाम शामिल है।तीनों घायलों को ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आकाश उरांव को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।