घाघरा: चपका गांव के पास मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, चार लोग घायल
Ghaghra, Gumla | Dec 24, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोटरसाइकिल सवार लोहरदग निवासी अजय भगत,विकेश उरांव,सूरज उरांव,पैदल चल रहे कुहिपाट निवासी भोलू उरांव के नाम शामिल है।