घाघरा: गमहरिया के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 25, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया के समीप मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में दो युवकगंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में अरु निवासी अक्षय उरांव और विक्की उरांव के नाम शामिल है। दोनों को ग्रामीणो और उनके साथियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु दोनों को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।