बिलग्राम: खुर्दा मदारपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने FIR दर्ज की
Bilgram, Hardoi | Jan 27, 2025 माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दा मदारपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप डाले ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,पुलिस ने FIR की दर्ज।जानकारी के अनुसार तकिया भभूति गांव निवासी मुलई पुत्र दुर्जन लाल बाइक से अपने घर आ रहा था तभी तेज रफ्तार पिकअप डाले ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया