ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने शांति भंग सहित अन्य मामलों में 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वारण्टी और 16 व्यक्ति शामिल हैं जिन्हें शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो को विद्युत अधिनियम से संबंधित मामलों में और अन्य को शांति भंग के मामलों में थाना भदोही, चौरी, ज्ञानपुर, औराई, ऊंज, सुरियावां से आरोपियों को अरेस्ट किया।