ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग और उनके 50 समर्थकों पर पुलिस से मारपीट के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर
नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या के मामले न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए भदोही विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग और उनके 50 समर्थकों पर पुलिस से मारपीट और दारोगा की वर्दी फाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोप है की न्यायालय में सरेंडर करने से पहले उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की।