ज्ञानपुर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ लामबंद होकर किया प्रदर्शन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी व महासचिव सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओ ने आरोप मढ़ा कि विधायक के आत्म समर्पण करने के दौरान परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ओर से अधिवक्ताओ के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की गई। जो पूरी तरह से निंदनीय है।