ज्ञानपुर: खमरिया नगर पंचायत के सभासद पहुंचे डीएम ऑफिस, अधिशाषी अधिकारी पर लगाया अनुपस्थित रहने का आरोप
भदोही के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत खमरिया में ईओ की अनुपस्थिति की शिकायत लेकर सभासद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पत्रक सौंप कर हस्तक्षेप की मांग की। आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं और न ही जनता की समस्याओं को सुनते हैं।